न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:शराब के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज

रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ बाइक सवार दो युवक को गिरफ्तार किया है।

तलाशी लेने पर बीआर 37 एई 6876 नंबर के बाइक की डिक्की से 375 एम एल की विदेशी शराब की बोतल होने पर प्रेमपुल निवासी युनिश अंसारी और भेरियाडांगी निवासी मनीष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी के विरुद्ध उत्पाद थाने में केस दर्ज कर रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


इसके साथ ही रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने चेकिंग के दौरान पांच और फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट से छह शराबियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को बंगाल में शराब का सेवन कर शहर में प्रवेश करते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाने में केस दर्ज कर उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Share this news

Leave a Comment