न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

निसार अहमद /बहादुरगंज

बहादुरगंज पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस संध्या गश्ती के दौरान एनएच 327 ई पर राजस्थानी ढाबा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी लोहागाड़ा की ओर से बिना नंबर की टोटो को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उस पर सवार टोटो चालक और दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे तभी पुलिस बल के द्वारा तीनों को पकड़ लिया गया और पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर टोटो की चालक सीट के नीचे एवं पीछे की सीट के नीचे विदेशी शराब की बोतलों को बरामद किया गया है।

जिसमें कुल 92.140 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब मिली है। पुलिस की पूछताछ में टोटो चालक अररिया जिले के जोकिहाट थाना क्षेत्र के सिसौना वार्ड नंबर 11 का अनवर उर्फ पप्पू (32) पिता नैयर आलम दूसरा मो शब्बीर आलम (30) पिता शोएब आलम तथा बकडारा वार्ड नंबर 6 जोकीहाट निवासी बशीर आलम (32) पिता मोजीब आलम के रूप में पहचान हुई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है

Share this news

Leave a Comment