न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजित

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में आवास योजना से संबंधित लाभुकों की सूची पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभुकों के नामों का अवलोकन करते हुए प्राथमिकता सूची के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई।

मटियारी पंचायत सरकार भवन में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई। पंचायत सचिव सोनू कुमार ने बताया कि ग्राम सभा में आवास प्लस-2024 की प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभुकों की संख्या 1199 अंकित है। सूची पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष चर्चा की गई तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमोदन किया गया।

बैठक में ग्रामीण आवास सहायक आजाद हुसैन ने आवास योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान मुखिया श्रीमती शबाना परवीन, मुखिया प्रतिनिधि सदर हुसैन अंसारी, उपमुखिया प्रतिनिधि आसिफ इकबाल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष देव मोहन सिंह, किसान सलाहकार चंदन कुमार दास, विकास मित्र मिलन देवी, सरपंच प्रतिनिधि अख्तर हुसैन, उपसरपंच ताहिर हुसैन, स्वच्छता पर्यवेक्षक रवि कुमार सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पंच सदस्य, स्वच्छता कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।


ग्राम सभा में आवास प्लस-2024 की सूची को लेकर ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी एवं सुझाव भी लिए गए। पंचायत स्तर पर पात्र लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सूची की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। छह पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा के माध्यम से आवास योजना के लाभुकों की प्राथमिकता सूची को लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई।

Share this news

Leave a Comment