न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की समस्याओं और दाखिल खारिज,राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा की और सीओ और आरओ को सख्त दिशा निर्देश दिए कि कार्यालय आने वाले हर‌ आम नागरिक का कामकाज समय-सीमा के भीतर और बिना किसी परेशानी के पूरा करें।

विधायक ने कोचाधामन थाने निरीक्षण कर विधि व्यवस्था एवं लंबित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और भयमुक्त कोचाधामन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर थाना अध्यक्ष इजहार आलम व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

विधायक सरवर आलम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता,साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए कि यहां आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज हो समय पर परामर्श और नि:शुल्क दवाएं दी जाए।

Share this news

Leave a Comment