न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में निपुण पथ पढ़ना,लिखना एवं गणना पर बच्चों के पढ़ने लिखने एवं गणना कौशल को बेहतर बनाने में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

साथ ही अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच बच्चों के पठन, गणना कौशलों तथा उनके सीखने की प्रगति पर गहन चर्चा किया गया। इस दौरान वर्ग शिक्षकों के द्वारा द्वारा छात्र छात्राओं के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के परिणामों से अभिभावकों को अवगत किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों के द्वारा अपने बच्चों के प्रगति एवं सुधार के सतत प्रयासों पर अपने अपने विचार साझा किया गया।

अभिभावकों ने बच्चों के लिए विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और विषयवार शिक्षकों की पदस्थापना करने की मांग प्रशासन और विभाग से किया। गोष्ठी में शिक्षक शमीम अख्तर,जमील अख्तर,मंजर आलम,मु इस्माइल, मुन्नी कुमारी, मनीषा कुमारी,नगमा शाही, हसीना बानो इत्यादि मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment