न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारी

सागर चंद्रा/ किशनगंज

दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गत शुक्रवार को जागीर दहीभात निवासी नामजद आरोपी शहजाद (21) पिता शब्बीर को दिघलबैंक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

जबकि घटना के बाद गुजरात और कर्नाटक में रह रहे जागीर दहीभात निवासी मिनाज उर्फ सलमान (22) पिता असफाक आलम को पूर्णिया एयरपोर्ट और खाड़ीबस्ती मुस्ताफगंज निवासी अफसर आलम (38) पिता तजेमुल को वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।


दरअसल सोशल मीडिया में तुलसिया हाट स्टेशन का एक वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
दरअसल गत 24 सितंबर की देर रात एसपी को व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला था। लगभग चार माह पुराने वीडियो में पाया गया कि एक युवती को 8-9 लड़कों ने घेर रखा है। जबकि 4-5 लड़के उसे घेर कर मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहे थे। जांच के दौरान दृश्यों के आधार पर पाया गया कि घटना दिघलबैंक थाना क्षेत्र स्थित तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन की है।

जांच के दौरान प्राप्त वीडियो में शामिल लड़कों की पहचान मुस्तफागंज निवासी अफसर उर्फ हती पिता तजेमूल, श्रीपुर निवासी जुबेर खान पिता मोहम्मद बसीर, दहीभात निवासी मिज़ान उर्फ सलमान पिता जहागीर, कुम्हार टोली निवासी कामिल, पिता अशाहबुदीन और जागीरबस्ती निवासी शहजाद पिता सबीर के रूप में की गई थी। लेकिन घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गया था। जांच में पाया गया कि अफसर उर्फ हती गुजरात में, जुबेर खान हरियाणा में, मिज़ान उर्फ सलमान कर्नाटक में और कामिल पंजाब में रोजगार कर रहा है।


वहीं पीड़िता ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने एक दोस्त से मिलने रेलवे तुलसिया रेलवे स्टेशन गई थी, जहां आसपास के गांव के कुछ लड़कों ने उन्हें देख लिया था। लड़कों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और पूछताछ करने लगे साथ ही मारपीट किया ।

हालांकि घटना के बाद मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई थी और मामले को सुलझा लिया गया था। लेकिन जमुई और समस्तीपुर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने चार माह पुराने इस वीडियो को भी वायरल कर दिया। पुलिस द्वारा मामले में पीड़िता के आवेदन पर दिघलबैंक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।


एसपी ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि घटना के बारे में लोगों के बीच भ्रामक खबर ना फैलायें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह और भ्रामक खबर फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Share this news

Leave a Comment