न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटारा

जनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित

मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया गया। जिसमें छः मामले का निष्पादन किया गया।

दो मामले लंबित रहे। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया जाता हैं। इस अवसर पर पवन कुमार,अबू शहमा, चंदन आर्य,गौरव कुमार मौके पर उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment