डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन
अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार
कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ,सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह सहित सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। साइक्लोथॉन का शुभारंभ कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर से हुआ। जिस दौरान निर्धारित मार्ग के तहत डीआरएम किरेंद्र नरह सहित सभी प्रतिभागी स्टेशन परिसर से आईपीजी मॉल फ्लाईओवर तक साइकिल चलाकर पहुंचे और वहां से वापस स्टेशन परिसर लौटे।
प्रतियोगिता में कर्मचारी एवं अधिकारी वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार दिए गए। रेल अधिकारी वर्ग में सीनियर डीएसटीई गौरव राजपाल प्रथम,सीनियर डीएनसी प्रभात रंजन सिंह द्वितीय तथा सीनियर डीईई, टीआरडी बिनोद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वही रेल कर्मचारी वर्ग में ओमप्रकाश कुमार ने प्रथम, कमलेश कुमार ने द्वितीय तथा अप्पू झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन अमित सागर ने किया।
सभी विजेताओं को डीआरएम किरेंद्र नरह ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। डीआरएम किरेंद्र नरह ने आयोजित साइक्लोथॉन के माध्यम से रेल मंडल ने स्वच्छता के साथ-साथ नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मौके पर आयोजित साइक्लोथॉन में डीआरएम किरेंद्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, सीनियर डीएन 2, अशोक कुमार, डीएमई प्रियम अग्रवाल, खेल अधिकारी पंकज पाल, डॉ. दयानंद सिंह, एसीएम निशांत कुमार, राम दयाल कुमार सहित सभी रेल अधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डीआरएससी के राकेश कुमार, वेद प्रकाश , अमित सागर, बुबली, पीपू, सतीश, सूरज, संजीव, अजीत, आशीष,संतोष एवं नीतीश सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेल प्रशासन द्वारा प्रतिदिन रेलमंडल में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।