न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

कटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों तथा विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने विकसित भारत के निर्माण सेवा भावना स्वच्छता शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

छात्राओं ने अपने चित्रों और भाषण के माध्यम से सेवा कार्यों के महत्व तथा देश के विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.हासिम अली सिद्दीकी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में रचनात्मकता आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

उन्होंने छात्राओं को देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरीय शिक्षक राकेश कुमार, मिथिलेश कुमार ,सुमन सरोज, डॉ.रुद्रानी कुमारी, अताउर रहमान, रूपांजलि, प्रियंका कुमारी ,सोनी कुमारी, पिंकी कुमारी, मो.राहिल अख्तर ,सुशांत कुमार ,अक्षय कुमार ,भानू कुमार, रूची कुमारी, सुभी राज ,खुशबू कुमारी, अभिषेक कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया।

Share this news

Leave a Comment