बहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा शिक्षिका कसीर जहां को फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं के द्वारा शिक्षिका कसीर जहां के द्वारा विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके सौम्य व्यवहार की सराहना किया।इस दौरान बच्चों के द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया।