आजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन आजमनगर स्टेशन में घंटों खड़ी रही। शव ट्रेन के नीचे पहियों के बीच फंसी हुई थी। अधिकारियों की इंतजार में तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन आजमनगर स्टेशन में घंटों खड़ी रही।
बताया जाता है कि बारसोई आजमनगर रेल खंड पर सिलीगुड़ी की तरफ से आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में एक व्यक्ति आ गए। जिससे उक्त व्यक्ति की शव कई हिस्सों में बट गए। हालांकि शव ट्रेन के नीचे से निकालने के लिए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सहित अधिकारियों के इंतजार में आजमनगर स्टेशन में ट्रेन घंटों खड़ी रही।
ट्रेन के भीतर पैसेंजर काफी असहज महसूस कर रहे थे। यात्रियों को अपने-अपने गंतव्य तक जाने की मजबूरी लोगों के चेहरों में झलक रहा था। समाचार लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।