न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन

प्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन करते हुए डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि बच्चे खान पान एवं बदलते जीवनशैली के कारण अपने दांतो की उचित देखभाल नही कर पाते इसी वजह से बच्चो के स्कूल मे रेडक्रॉस द्वारा ऐसे शिविर लगाए जाते हैँ।

इससे उन्हे फायदा मिलेगा। सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि इस शिविरमें डॉक्टर मृणाल रंजन ने बड़े बच्चों के स्वास्थ्य जांच की। साथ ही फर्स्ट स्माइल डेंटल क्लिनिक के दंत सर्जन डॉक्टर चन्दन कुमार ने बच्चों के दांतो की जांच की एवं परामर्श दिया। डॉक्टर रंजना झा एवं डॉक्टर शिप्रा सिंह ने बड़ी बच्चियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श दिये ।साथ ही अनियमित माहवारी को नजरअंदाज़ न कर निःसंकोच डॉक्टर से सलाह लेने की बात कही।

ताकि कोई बड़ी समस्या उत्पन्न न हो। डॉक्टर मृणाल रंजन ने पर्याप्त नींद, शारीरिक परिश्रम के साथ समय पर भोजन करने की सलाह दी। डॉक्टर चन्दन कुमार ने कहा कि फास्ट फ़ूड एवं चॉकलेट खाने एवं नियमित सफाई नही होने के कारण बच्चों के दांतो मे पायरिया जल्द लगते है। उन्होंने कहा कि दांत स्वस्थ है तो ही शरीर स्वस्थ हो सकता। उन्होंने कहा कि ज्यादातर बच्चों मे दूषित पानी के कारण फ़्लरोसिस एवं कीड़े की समस्या पायी गयी जिसके लिए बच्चों को दवाई के साथ उचित परामर्श दिया गया।

एक बच्ची को टंग टाई की समस्या से ग्रसित पाया गया। इस मौके पर सह सचिव विवान सरकार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा इस आज के शिविर मे बच्चों लगभक्त 260 स्कूली बच्चों के साथ अविभावक एवं आस पास के ग्रामीण लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि इस सेंटर मे जल्द ही नेत्र जांच शिविर लगाया जायेगा ताकि अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सके। शिविर के सफल संचालन मे प्रबंध समिति सदस्य अमित जायसवाल विक्की के साथ मनोज गुप्ता का सहयोग रहा।


बेथेल मिशन के डायरेक्टर सौरभ सामूयेल के साथ स्कूल के प्रिंसिपल रितेश दास एवं विपिन सिंह ने रेडक्रॉस को साधुवाद दिया तथा नेत्र जांच शिविर स्वास्थ्य शिविर लगाने की आवश्यकता जताई । जल्द ही इस स्कूल मे नेत्र जांच शिविर लगाया जायेगा। इस मौके पर ग्रुप फार्मेशयूटिकल के विशाल कुमार के साथ सहयोगी अनिता कुमारी का सहयोग रहा।

Share this news

Leave a Comment