न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी

मुरलीधर झा/दिघलबैंक

सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी है।

चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा के बहिष्कार के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ की ओर से सहरसा प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने, सीसीटीवी फुटेज, वीडियो एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने तथा चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की गई है।


संघ ने जांच समिति में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के दो प्रतिनिधियों को शामिल करने का भी अनुरोध किया है। चिकित्सकों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्यस्थल पर चिकित्सकों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में ओपीडी बहिष्कार जारी रहने से मरीजों की परेशानी बढ़ी है। हालांकि अस्पताल की अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अलग-अलग हो सकती है।

Share this news

Leave a Comment