न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज

भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला मुन्ना महतो अमीन के द्वारा जमीन की नापी करा रहा था। पीड़िता का जमीन बगल में होने के कारण वह अपने पति के साथ नापी प्रक्रिया को देख रही थी। इसी क्रम में अचानक मुन्ना ने परिवार वालों के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़िता को बचाने के लिए पहुंचे पति और बेटे की भी पिटाई कर दी गई।

घटना के बाद पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची। लेकिन केस दर्ज करने में विलंब होने से उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। आखिरकार न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment