निसार अहमद /बहादुरगंज
अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित लंबित मामलों, परिमार्जन और सरकारी भूमि के अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की।
एडीएम ने लंबित म्यूटेशन आवेदनों पर नाराजगी जताते हुए अंचलाधिकारी और संबंधित राजस्व कर्मचारियों को समय सीमा के अंदर सभी फाइलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि म्यूटेशन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या अनिमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को आम जनता के कार्यों में पारदर्शिता बरतने और कार्यालय में आने वाले आवेदकों को अनावश्यक परेशान न करने की हिदायत दी।