न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशनगंज /सागर चंद्रा

मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इमली गोला निवासी सोनू कुमार पिता शालीग्राम महतो से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


बताते चलें कि गत गुरुवार को विवाद के दौरान आरोपी सोनू ने कबीर चौक निवासी पूनम कुमारी पति प्रभु कुमार यादव और दालकोला निवासी भाई चंदन घोष पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के बाद पूनम मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई थी। जहां पूनम के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

Share this news

Leave a Comment