न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज पुलिस ने 345 किलो से अधिक अवैध नशीला पदार्थ किया नष्ट


सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट भागलपुर में हुआ विनिष्टीकरण/
किशनगंज

प्रतिनिधि/किशनगंज

किशनगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट (विनिष्ट) कर दिया है।एनडीपीएस एक्ट-1985 के तहत भागलपुर में शनिवार को गठित औषधि निपटान समिति के तत्वावधान में कुल 345.66 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ को नष्ट किया गया। यह पूरी प्रक्रिया भागलपुर के सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में कानूनी नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।

इस विनिष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान किशनगंज के एसपी संतोष कुमार, एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार और केन्द्रीय मालखाना प्रभारी राजू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इन सभी अधिकारियों की निगरानी में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। यह कार्रवाई किशनगंज थाना कांड संख्या 418/25, 343/25, पाठामारी थाना कांड संख्या 24/23), गलगलिया थाना कांड संख्या 6/25, 52/25, 28/25, 10/25, 89/24), कुर्लीकोट थाना कांड संख्या 57/25, 60/25, 41/25 और टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 114/24) में दर्ज मामलों के तहत जब्त मादक पदार्थों पर की गई है।

Share this news

Leave a Comment