न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डीआईजी सीआईडी सह नोडल पदाधिकारी ने थाना का किया औचक निरीक्षण

कुरसेला /कटिहार – जिले के नोडल पदाधिकारी सह डीआईजी सीआईडी जयंत कांत ने शुक्रवार की देर शाम कुरसेला थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे डीआईजी श्री कांत ने थाना अभिलेखों की जांच की और लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के अनुसंधान और निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की।

कैमरों की स्थिति और निगरानी व्यवस्था के बारे में पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।

डीआईजी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी परिचय कुमार, एसडीपीओ सदर टु सुनील कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment