न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:291 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कदवा/कटिहार–कदवा थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत के झौवा बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 291 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुर्सेल निवासी गोविंद मंडल (55) के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि झौवा बाजार में गांजा की बिक्री होने की शिकायत मिल रही थी।

इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर झौवा बाजार पहुंचने वाला है।सूचना के सत्यापन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह राजस्व अधिकारी कदवा सुमित सुमन एवं पुलिस बलों के साथ झौवा बाजार पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। इसी दौरान एक व्यक्ति को हाथ में छोटा सा झोला लेकर बाजार की ओर आ रहा था।

लेकिन पुलिस टीम को देखते ही वह असहज दिखाई देने लगा। संदेह होने पर उसे रोककर उसके हाथ में मौजूद झोले की तलाशी ली गई,तो झोले से 291 ग्राम गांजा बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment