न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

मनिहारी/कटिहार -मनिहारी वार्ड संख्या दो कचरा पलांट के समीप रहने वाले मूकबधिर बौका साह की मौत पास ही खड्डे मे जमे बाढ के पानी मे डूबने से है गयी। वह कई दिनो से लापता था। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर कचरा प्लांट के पास जमा पानी से भरे गड्डे मे तैरते लाश पर पडी।

सूचना पर मनिहारी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव कब्जे मे लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतक के संबंध मे परिजनों ने बताया कि वह मूक वधिर था। आस आस के क्षेत्रों में ही भ्रमणकरता था। बाढ के पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गयी।

Share this news

Leave a Comment