पटना में पीड़ित अधिकार केंद्र का सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति ने किया उद्घाटन
कटिहार में कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
कटिहार कोर्ट – पीड़ितों को उनके अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उन्हें न्याय की प्रक्रिया में आवश्यक कानूनी सहायता एवं सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना परिसर में पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के कर-कमलों द्वारा शनिवार को किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के संरक्षक-सह-चीफ़ जस्टिस न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुधीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कटिहार में आयोजित लाइव प्रसारण के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह -अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार रणवीर सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संदीप मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय आशुतोष राय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनील कुमार,उत्पाद न्यायालय द्वितीय के विशेष न्यायिक पदाधिकारी सौरभ सिंह तथा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार कमलेश सिंह देऊ उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता,लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल, कटिहार के सदस्यगण,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी तथा पारा विधिक स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कमलेश सिंह देऊ ने बताया कि यह पीड़ित अधिकार केंद्र की स्थापना से पीड़ितों के अधिकारों के संरक्षण, उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा न्याय तक उनकी पहुंच को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन का लाइव प्रसारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से यू-ट्यूब पर किया गया। जिसे न्यायिक पदाधिकारियों,पैनल अधिवक्ताओं, प्रशिक्षित मध्यस्थों,लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल के सदस्यों, कर्मियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों ने मिलकर देखा।