न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों को नाव दुर्घटना के दौरान बचाव की दी गई जानकारी

दिघलबैंक/संवाददाता


सुरक्षित शनिवार के तहत प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चों को चेतना सत्र के दौरान पानी में डूबने एवं नाव दुर्घटना से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में बच्चों के साथ नाव दुर्घटना से बचने तथा पानी में डूबने से बचने के साथ साथ डूब जाने कि स्थिति में जान बचाने के लिए अपनाये जा सकने वाले उपायों पर माकड्रिल का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में बच्चों को जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बताया कि उफनती नदी घाटों के किनारे नहीं जाना चाहिए। साथ ही नदी, तलाबों एवं तेज बहाव वाले पानी में स्नान करने के लिए जाने से बचना चाहिए और कभी भी पुल पुलिया से कूदकर पानी मे स्नान करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

यही नहीं यदि नदी तालाब जैसे जगहों पर उतरना आवश्यक हो तो हमेशा उतरने से पहले गहरायी का पता लगा लेना चाहिए।कभी भी किसी नाव पर यात्रा करने से पहले उसके सुरक्षा मानकों की जांच परख कर लेनी चाहिए।बचाव से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि पानी में डूबे व्यक्ति की मदद के लिए रस्सी अथवा बांस की सहायता लेना चाहिए ।स्वयं तैरना नही जानने पर पानी में न उतरकर शोर मचाना चाहिए ।

इस दौरान शिक्षकों ने डूबे व्यक्ति को पानी से निकालकर प्राथमिक उपचार करने की आवश्यक जानकारी देते हुए बच्चों से मॉक ड्रिल भी करवाया ।

Share this news

Leave a Comment