न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को 27 व 28 सितंबर को होगी आम सभा

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में शनिवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत स्तरीय कर्मी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि आवास प्लस-2024 के तहत तैयार प्राथमिकता सूची के अनुमोदन के लिए पंचायतों में आम सभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 27 सितंबर 2026 को प्रखंड की छह पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं शेष पंचायतों में 28 सितंबर को आम सभा आयोजित कर प्राथमिकता सूची का अनुमोदन कराया जाएगा।


उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि ग्राम सभा के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। पात्र लाभुकों की सूची आम सभा में प्रस्तुत की जाएगी, जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत सूची का अनुमोदन किया जाएगा।


बीडीओ ने कहा कि आवास योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पंचायत स्तरीय कर्मियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने तथा ग्राम सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में आवास प्लस-2024 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

Share this news

Leave a Comment