न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन,दो शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित चिन्हनियाँ पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगामा में एक भावुक कार्यक्रम का आयोजन कर दो शिक्षिकाओं मीरा कुमारी और प्रियंका भकत को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने शिक्षिकाओं के अमूल्य योगदान और छात्रों के साथ उनके स्नेहपूर्ण संबंधों को याद किया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा आपके शिक्षण कार्य और विद्यालय के प्रति आपके समर्पण ने हम सभी पर गहरा प्रभाव डाला है। छात्रों का विकास और विद्यालय की प्रगति ही आपकी पहचान रही है। हम आपके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कई वक्ताओं ने बताया कि कैसे इन शिक्षिकाओं ने न केवल शिक्षा प्रदान की बल्कि छात्रों के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विदाई समारोह में उपस्थित छात्रों और अन्य स्टाफ सदस्यों की आँखें नम थीं। शिक्षिकाओं ने भी अपने संबोधन में विद्यालय के अनुभवों को साझा किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में, स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

Share this news

Leave a Comment