न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:एनसीडी, एनीमिया व टीबी अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में शुक्रवार को एनसीडी, एनीमिया, उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की पहचान एवं टीबी अभियान के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनसीडीओ मैडम ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच, एनीमिया की पहचान एवं उपचार, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही टीबी मरीजों की पहचान, जांच एवं उपचार से संबंधित अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इसके अलावा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित विषयों पर भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य संस्थान में सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर जानकारी दी गई।


बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, सुमन कुमार डीएए, अजय कुमार साह बीएचएम, अश्वनी कुमार, पिरामल फाउंडेशन के वकील अहमद, बीसीएम सहित सभी एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं सभी आशा फैसिलिटेटर मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता जताई।

Share this news

Leave a Comment