न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठ पूजा की खुशियों के बीच मातम, संध्या अर्घ्य देकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दिघलबैंक/मुरलीधर झा

रविवार को दिघलबैंक पंचायत में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने छठ महापर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। सूर्यनारायण टोला निवासी कमला देवी की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कमला देवी छठ पूजा के अवसर पर संध्या अर्घ्य अर्पित करने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बेहतर इलाज के लिए किशनगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान किशनगंज में ही उनकी मौत हो गई।

छठ जैसे पवित्र और आस्था के महापर्व के दौरान हुई इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं। जिस घर में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

Share this news

Leave a Comment