न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KishanganjNews:दिघलबैंक पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा, टोटो पलटने से 9 लोग घायल; चार रेफर

दिघलबैंक/मुरलीधर झा

दिघलबैंक पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो सवार 9 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, टोटो में सवार सभी लोग लक्ष्मीपुर के रहने वाले थे और नेपाल स्थित रंगीली मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान दिघलबैंक पेट्रोल पंप के पास अचानक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।


घायलों में तूफानी देवी, गंगा प्रसाद, मीना देवी और टिंकू कुमार सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।


घायलों में से चार की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज दिघलबैंक सीएचसी में किया गया।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल टोटो के अनियंत्रित होकर पलटने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Share this news

Leave a Comment