न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया: मुस्लिम टोला में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट,मकान क्षतिग्रस्त,जांच में जुटी पुलिस

अररिया/ अरुण कुमार

अररिया जिले के भरगामा प्रखंड मुख्यालय के पश्चिमी भाग स्थित मुस्लिम टोला में शुक्रवार देर रात तेज धमाके से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई और पूरा इलाका दहल गया।

क्षतिग्रस्त मकान नूर मोहम्मद के पुत्र मो. अख्तर का बताया जा रहा है।पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि क्षतिग्रस्त कमरे में अवैध तरीके से पटाखा बनाया जा रहा था। जिसमें विस्फोट से एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया ।

स्थानीय लोगों के अनुसार मो. अख्तर द्वारा आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले पटाखों के निर्माण का काम किए जाने की बात सामने आ रही है ।

बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात कुछ मजदूर मकान में पटाखा निर्माण के काम में लगे थे. इसी दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को एक बोरे से दूसरे बोरे में डालने के क्रम में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त  हो गया ।

घटनास्थल पर यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट के समय मकान में कितने लोग मौजूद थे और घटना में कौन-कौन प्रभावित हुआ है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि FSL की टीम को भी बुलाया गया है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी।फिलहाल विस्फोट में कितने लोग घायल हुए है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Share this news

Leave a Comment