न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाई

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बहीचा कूट्टी में विदाई समारोह आयोजित कर शिक्षिका रंजना नाथ को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई। इस दौरान शिक्षक समाज के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। शिक्षिका रंजना नाथ का तबादला
राजकीय मध्य विद्यालय डे मार्केट किशनगंज में हुआ है।

इस दौरान शिक्षक समाज ने उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई कोचाधामन के कोषाध्यक्ष जयंत कुमार दास,शिक्षक इन्द्र दीप नारायण,सुशील कुमार साह,निर्मल कुमार सिंह, दिलीप कुमार बैठा,अरशद आलम,रामप्रकाश राय,बलराम चक्रवर्ती,लिपिक राफिया फातिमा,शिक्षिका पाकीजा बेगम,शगुफ्ता रोज,अनीता कुमारी,भावना कुमारी इत्यादि शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment