कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेलमंडल में राम दयाल कुमार ने नए सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में योगदान दिया है। उन्होंने कटिहार में मंडल के 11वें वाणिज्य अधिकारी के रूप में योगदान दिया। नए एसीएम श्री कुमार एक अनुभवी,मिलनसार एवं व्यवहार कुशल रेल अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। पदोन्नति के बाद उन्हें कटिहार रेलमंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे गुवाहाटी में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
गुवाहाटी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वाणिज्य विभाग से जुड़े दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। अपने सहज व्यवहार, सहयोगी कार्यशैली और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय के कारण वे वहां काफी लोकप्रिय रहे।
कटिहार रेलमंडल में उनके योगदान से वाणिज्य विभाग को उनके अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। यात्री सुविधाओं,टिकट जांच, राजस्व वृद्धि तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में उनके अनुभव की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।उनके योगदान के बाद रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना किया।