11034 स्नातक मतदाता कर सकेंगे अपने मतदान का प्रयोग
23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 को होगी मतगणना
कटिहार- कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए चुनाव 23 अक्टूबर को और मतों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी।चुनाव चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दी है।
उन्होने बताया कि कोशी स्नायक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए जिले में 20 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।जिसमें एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन-पत्र दाखिल शुरु होगा जो 06 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं नामांकन पत्रों की संवीक्षा संवीक्षा 07 अक्टूबर को और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर तय है।
मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को संपन्न करायी जाएगी। डीएम ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले के कुल 10,977 मतदाताओं में 8,465 पुरुष, 2,569 महिलाएं और 43 अन्य मतदाता शामिल हैं। सभी प्रखंड मख्यालय को मतदान केन्द्र बनाया गया है।वही दो सहायक मतदान केन्द्र भी बनाये गये है।जबकि निगम क्षेत्र में नगर निगम कार्यालय में दो मदान केन्द्र होगा।
जिला पदाधिकारी ने बताया है कि चुनाव घोषणा के साथ ही संपूर्ण जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके अनुपालन के लिए जिला स्तर पर आदर्श आचार संहिता कोषांग का गठन किया गया है, जो चुनावी गतिविधियों और राजनीतिक विज्ञापनों पर कड़ी नजर रखेगा। प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, प्रतिनिधियों तथा मीडियाकर्मियों निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की।