न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

फारबिसगंज/बिपुल विश्वास

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने की। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के प्रमुख वैचारिक नेताओं में शामिल थे। उन्होंने राष्ट्रहित, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और सेवा को अपने चिंतन का केंद्र बनाया। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण पर जोर देता है।

वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सादगी, त्याग, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल रहा। उनके विचार आज भी जरूरतमंद और वंचित वर्गों के उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।

इधर, जयंती के अवसर पर बूथ संख्या 180 एवं 181 पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन और विचारों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ. नम्रता सिंह, महामंत्री प्रियंका कुमारी, रूबी देवी, जूली भारती, मीना कुमारी, रेखा देवी, निधि झा, प्रीति झा, रश्मि कुमारी, पम्मी कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Share this news

Leave a Comment