न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नीतीश संवाद जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर सुमति देवी बनीं किशनगंज की जिला प्रभारी

नई जिम्मेदारी पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बुके भेंट कर पहनाई माला

मनिहारी/कटिहार – जनता दल यूनाइटेड जदयू की ओर से नीतीश संवादजीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार सुमति देवी को किशनगंज जिले का जिला प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जदयू से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

कार्यकर्ताओं ने सुमति देवी का बुके भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए जनता दल यू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पार्टी की ओर से जारी सूची में सुमति देवी का नाम किशनगंज जिला प्रभारी के रूप में शामिल किया गया है।

कार्यक्रम के माध्यम से जीविका के दो दशक के कार्यों और उससे जुड़े अनुभवों को लेकर संवाद की पहल की जानी है। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। वहीं सुमति देवी ने कार्यकर्ताओं के सम्मान और विश्वास के प्रति आभार जताया तथा मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।

जीविका के 20 साल बेमिसाल’ के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने और महिलाओं की भागीदारी से जुड़े अनुभवों को सामने लाने पर कार्यक्रम के दौरान संवाद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment