न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:जिला स्थापना दिवस पर आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कटिहार–कला एवं संस्कृति विभाग बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 02 अक्टूबर 2026 को जिला स्थापना दिवस-2026 मनाया जाना है।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि गायन,नृत्य जैसी विधा में अपनी प्रस्तुति देने के लिए जिले के इच्छुक कलाकार जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, प्रखंड,अंचल कार्यालय के सामने आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में अपना आवेदन 28.09.2026 को 12.30 बजे तक जमा कर सकते हैं।

कलाकारों के चयन को लेकर गठित समिति ऑडिशन लेकर कार्यक्रम भाग लेने के लिए कलाकारों का चयन करेगी।डीपीआरओ ने बताया कि कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर विशेष जानकारी शंकर कुमार झा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर,जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय से कार्यालय में या मोबाइल नं- 6200997987 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Share this news

Leave a Comment