न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:आईटीआई कालेज में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर

जिला पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने लिया जायजा

कटिहार- आईटीआई कॉलेज कटिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार तथा ओएसडी अभिषेक रंजन ने भी शिविर का जायजा लिया विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक व्यवस्था एवं छात्रावास से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को आमंत्रित करने एवं उसका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।विद्यार्थी सहयोग पोर्टल sahyog .bihar gov in के माध्यम से विद्यार्थी अपने शैक्षणिक,छात्रावास की समस्याएँ , शैक्षणिक सुझाव निर्भीक होकर प्रस्तुत कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक, छात्रावास की समस्याओं एवं सुझावों के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाता है ।शिविर से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1100 डायल कर निःशुल्क संपर्क किया जा सकता है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के शिकायतों को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा, उन्हें किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता है।

परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उनकी समस्या का निष्पादन सुनिश्चत कर आवेदक को लिखित सूचना दी जाएगी।उन्होंने जीवन के उद्देश्य को लेकर अपने वक्तव्य से प्रेरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं उपस्थित छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत किया ।

Share this news

Leave a Comment