न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगा मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच के बाद दवा करवाया गया उपलब्ध

मनसाही /कटिहार -मनसाही अंचल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रोगों से बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया और बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच करते हुए रोगियों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराया गया।

मेडिकल कैंप क्षेत्र के चितोरिया,सोगले टोला सहित अन्य गाँव में लगाया गया।जहां बाढ़ पीड़ितों ने इस मेडिकल कैंप का लाभ उठाया।

बाढ़ का पानी घटने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग बाढ़ के साथ आई गंदगी के दुर्गंध से काफी परेशान है।

कुछ लोगों के बीमार होने की भी सूचना को देखते हुए मनसाही सामुदायिक स्वास्थ्य द्वारा इन प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाया जहां मौके पर ही लोगों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई साथ ही सभी प्रभावित परिवारों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का भी वितरण किया गया।

इस दौरान मुखिया दीप नारायण पासवान पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान समाज सेविका सुनीता कुमारी पूजा कुमारी, जयमनती कुमारी, नुरेसा खातून, देवनारायण पासवान, दीपक पासवान आदि मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment