न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भाजपा की ओर से सेवा के 25 वर्ष के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे

भारत सरकार एवं बिहार सरकार की योजना के बारे में दी लोगों को जानकारी

बारसोई /कटिहार – गुरुवार को प्रखंड के धमुआ हाट एवं आलेपुर हाट में भाजपा की ओर से सेवा के 25 वर्ष पूरा होने की उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंटू दास एवं राजकुमार दास ने किया। बैठक का संचालन भाजपा जिला मंत्री पिंटू यादव ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय मौजूद रहे। विधायक तारकिशोर प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सेवा के 25 वर्ष के तहत वृक्षारोपण किया।

विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा हमारी सरकार ने मिलकर पूरे देश में जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचने का काम किया है। हर क्षेत्र में हमारी सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। तथा जनता की सेवा में तत्पर है। सभी कार्यकर्ता भारत सरकार एवं बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक मिले इसके लिए भी आप लोग अभी से लग जाएं।

हमारी सरकार विकास के क्षेत्र में गांव से मुख्य सड़क तक जोड़ने का काम किया है। तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किए हैं। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गए हैं। अभी से ही संकल्प लें हर घर में एक पौधा जरूर लगाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पिंटू यादव, विधानसभा प्रभारी सौभन चंद्र दास, मंडल अध्यक्ष बारसोई मंटू चंद्र दास, समीर चंद्रा, मुकेश पांडेय, विवेक भगत, राजेश भगत, राहुल साह, कुणाल यादव, निरंजन राय, मंडल अध्यक्ष करनपुर राजकुमार दास, राकेश दास,आनंद मोहन, श्रीलाल शर्मा,सुरेश शर्मा, बिनोद कुशवाहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment