बारसोई /कटिहार – प्रखंड के हरनारोई पंचायत के सोहार गांव में बिजली के खंभे में अचानक बिजली के करंट दौड़ने से गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य मोहम्मद गुलजार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दूरभाष पर दी।
इस संबंध में जिला परिषद सदस्य मोहम्मद गुलजार ने कहा कि पूरी तरह से बिजली विभाग की लापरवाही है।जिसके चलते गाय की मौत हुई है। बिजली विभाग के पदाधिकारी से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को गाय का एक लाख रुपया तुरंत मुआवजा दिया जाए।
सुबह से ही बारिश हो रही है। बिजली के खंभे में अचानक बिजली का करंट दौड़ने लगा देखते ही दिखते बगल में गाय बंधी हुई थी । बिजली के करंट के संपर्क मैं आने से गाय की तड़प – तड़प कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।