न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सीमावर्ती झाला व धवेली गांव में एसएसबी ने लगाया पशु चिकित्सा शिविर

305 पशुओं का निःशुल्क उपचार, 56 पशुपालकों को मिला प्रत्यक्ष लाभ।

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी किशनगंज की ओर से गुरुवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के जीवंत ग्राम झाला एवं ग्राम धवेली में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन 12वीं वाहिनी के “ई” समवाय माफीटोला के अधीन क्षेत्र में किया गया।शिविर में टेढ़ागाछ प्रखंड के पशु चिकित्सक डॉ. शाहदुल रहमान के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने गाय, भैंस, बकरा-बकरी एवं पोल्ट्री सहित कुल 305 पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क उपचार किया। इस दौरान क्षेत्र के 56 पशुपालकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला।


चिकित्सकीय टीम द्वारा पशुओं की जांच के साथ

आवश्यकतानुसार दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा पशुपालकों को पशुओं के संतुलित पोषण, विभिन्न बीमारियों से बचाव, समय पर उपचार तथा बेहतर देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया।सीमावर्ती गांवों में आयोजित इस शिविर से पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर ही पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हुई। ग्रामीणों ने SSB की इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रमों से पशुपालकों को काफी सुविधा मिलती है।

एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पशु चिकित्सा शिविर भी इसी कड़ी का हिस्सा है। शिविर के माध्यम से पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उनके पशुधन के बेहतर संरक्षण में सहयोग प्रदान किया गया।

Share this news

Leave a Comment