किशनगंज/सागर चंद्रा
लहरा चौक काली मंदिर के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके की बिजली भी गुल हो गई।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे डब्ल्यू बी 78 भी 3878 नंबर की ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया। कनीय विद्युत अभियंता दीपक कुमार के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं अभियंता ने बताया कि विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त होने के कारण नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को लगभग 1,11,988 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।