कटिहार -पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से चल रहे सेमेस्टर 6 की परीक्षा जो 24 सितंबर चलेगी। पहले दिन ही कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कटिहार के डीएस कॉलेज का निरीक्षण करते हुए केबी झा कॉलेज निरीक्षण किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री विनय सिंह,विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, जिला संयोजक रोहन प्रसाद, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह ने कुलपति को अवगत कराया कि छात्र- छात्राएं महाविद्यालय केवल परीक्षा में ही दिखाई देते हैं।
75 फीसदी उपस्थिति जब तक लागू नहीं होगा तब तक छात्र महाविद्यालय से नहीं जुड़ेंगे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति से महाविद्यालय में बॉटनी ,सोशियोलॉजी और कॉमर्स में शिक्षक नहीं होने से छात्रों को पठन पाठन में काफी परेशानी हो रही है। कॉलेज के पीछे खाली गड्ढे को भराकर परीक्षा भवन बनाने की मांग की। महाविद्यालय में एक परीक्षा भवन नहीं होने के कारण परीक्षाओं लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पुस्तकालय में सीबीसीएस की पुस्तकों नहीं होने से छात्रों को सेमेस्टर की पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है ।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से महाविद्यालय में प्राचार्य में डॉ. संजय सिंह आए हैं । महाविद्यालय का सभी मांगों को धीरे-धीरे कर पूरा कर रहे हैं। छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है।
जैसे महाविद्यालय में वर्षों से रंग पुताई नहीं हुआ था । जर्जर भवन की स्थिति को सही करना, सभी क्लास को सही करना , सभी बैंच डेस्क बैठने को सही करना,कई वर्षों से जर्जर पड़े मानस भवन का जीर्णोद्धार, वर्षों से बंद पर जनरेटर को चालू करवाना कॉलेज में अभी विकास का कार्य जारी है ।जिसे कुलपति को अवगत कराया गया। कुलपति ने प्राचार्य के कार्य को देख कर बहुत संतुष्ट दिखे।