छठ पूजा समिति ने की अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की अपील
सागर चंद्रा/ किशनगंज
देव घाट खगड़ा जाने वाली सड़क का कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे सड़क काफी संकरी हो गई है। पूजा के दौरान छठ व्रतियों के साथ साथ लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए छठ पूजा समिति के सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन से रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है। समिति के सदस्यों का कहना है कि खगड़ा मार्केट के बीच से एक 8 फीट का कच्चा रास्ता था।
छठ व्रतियों के साथ साथ स्थानीय लोग उसी रास्ते से आना जाना करते थे।लेकिन मोहम्मद शाहिद और बबलू देव ने रास्ते का अतिक्रमण कर मोटर साइकिल गैरेज और सैलून खोल दिया है। जिससे सड़क काफी संकरी हो गई है। इतना ही नहीं देश घाट स्थित सार्वजनिक दूर्गा मंदिर के आस-पास पूर्व में काफी जगह थी। जहां वाहनों का पार्किंग किया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे कुछ लोगों ने इस स्थल का भी अतिक्रमण कर लिया।
जिससे यह सड़क भी संकरी हो गई है। जिस कारण व्रत करने वालों को अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने प्रशासन से जांच कर रास्ते और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
ताकि छठ घाट खगड़ा के धरोहर की रक्षा की जा सके। इस मौके पर अजय साहा, बब्लू कुमार साहा, सुभाष कुमार, कन्हैया श्रीवास्तव, लक्ष्मन पोद्दार, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।