न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जीआर राशि नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से लगाई गुहार

आरओ ने जांच कर आवेदनों का किया निष्पादन दो लाभुकों की केवाईसी नहीं होने से अटकी राशि

मनिहारी /कटिहार -नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित नया टोला के कुछ बाढ़ पीड़ित परिवारों को जीआर ग्रैच्युटस रिलीफ की राशि नहीं मिलने पर उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई। बाढ़ पीड़ित रिंकू देवी पति सज्जन सिंह,भगवती देवी,अनिरुद्ध यादव, मोसमात सुशीला देवी पति स्व. जनार्दन तिवारी, चक्रपाणी आचार्य और शीतांशु ने जीआर राशि से वंचित रहने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद आरओ रामसागर पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदनों की जांच कर स्थिति स्पष्ट की।आरओ रामसागर पासवान ने बताया कि वार्ड-1 के कुछ बाढ़ पीड़ितों ने जीआर राशि नहीं मिलने को लेकर आवेदन दिया था। आवेदनों की जांच के बाद पाया गया कि दो लाभुकों के बैंक खाते में केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण राशि का भुगतान नहीं हो सका है। वहीं एक लाभुक के खाते में राशि भेजी जा चुकी है।

दो नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों पर पोर्टल दोबारा खुलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समाजसेवी रविंद्र यादव ने कहा कि नगर क्षेत्र सहित पूरे अनुमंडल में बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित ऐसे हैं, जिन्हें अब तक जीआर राशि नहीं मिल पाई है।

उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि जिन बाढ़ पीड़ितों के नाम सूची में छूट गए हैं या किसी कारण से आवेदन रिजेक्ट हो गया है, उनके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाए, ताकि पात्र परिवारों की फिर से एंट्री कराकर उन्हें सहायता राशि का लाभ दिया जा सके।

इससे पूर्व नगर की पूर्व मुख्य पार्षद ममता देवी ने भी जिला पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्राचार कर जीआर राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों को लाभ दिलाने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने का अनुरोध किया था।

Share this news

Leave a Comment