न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुख्यमंत्री के अपराध और क्राइम वाले बयान का किया समर्थन

कहा कि संगिठत क्राइम बिहार में खत्म किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया है बयान

कटिहार – फरक्का जल संधि संवाद करने को लेकर कटिहार पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने युवाओं और युवतियों के साथ मैराथन दौड़ में भाग लिया। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान के समर्थन में कहा है कि संगठित क्राइम को लेकर के यह बयान दिया कि ऑर्गनाइज क्राइम बिहार में नहीं है, क्राइम कोई कर सकता है, यह तो दुनिया में कहीं भी होता है, लेकिन क्राइम कोई करता है उस पर एक्शन सरकार का होता है।

24 घंटे में वो दिखाई पड़ता है, लेकिन बिहार में यह नहीं कोई कह सकता है कि ऑर्गनाइज क्राइम कहीं है, कोई संगठित हो करके कोई क्रिमिनल गैंग है और पूरा गैंग बिहार में ऑपरेट कर रहा है, और चैलेंज कर रहा है, ये वो कह रहे थे। वो एक्सप्लेन कर रहे थे कि बिहार में अब ऑर्गनाइज क्राइम नहीं है, फिर रिपीट कर रहा हूं कि वो वही कह रहे थे, बिहार में कोई संगठित पहले होता था ना, ये गैंग है, वो गैंग है, ये गैंग के हीरो है, देखते नहीं थे?

अपराध ऑर्गनाइज ऑर्गनाइज क्राइम जो है..होता था नीतीश के सरकार नीतीश जी ने सबको डिमोलिश किया। सबको जेल के अंदर भेजवाया और उसमें से कितना नेता निकल जाता था। वही लोग समझते थे कि यही नेता है लेकिन बेसिकली क्रिमिनल था, ये जो ऑर्गेनाइज क्राइम था उस ऑर्गेनाइज क्राइम को एनडीए सरकार ने खत्म किया। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री जी यही बात बोल रहे थे कि बिहार में ऑर्गेनाइज क्राइम नहीं है, संगठित क्राइम नहीं है, ये कोई हिम्मत नहीं कर सकता है कि गैंग बना करके और क्राइम करें।

इक्का-दुक्का कहीं इंडिविजुअल क्राइम हो सकता है भाई-भाई में जमीन का झगड़ा हो जाता है और गोली मार देता है, उसको तो कोई तो कहीं दुनिया में हो सकता है, कोई पागलपन में कुछ कर देता है, किसी का सनक चढ़ता है, कुछ कर देता है, तो इसलिए वो हो सकता है, लेकिन उस पर भी कार्रवाई तुरंत होती है। लेकिन किसी भी क्रिमिनल को कोई पॉलिटिकल प्रोटेक्शन हो सरकार के में जो लोग है वो प्रोटेक्शन..वो नहीं हो सकता।

Share this news

Leave a Comment