मनिहारी /कटिहार – घर के पास ही गहरे पानी मे डुब जाने से किशोरी का मौत हो गया है । घटना दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के कांटाकोश गांव मे अवस्थित रेलवे स्टेशन के पास वार्ड चार की है । मृतक किशोरी का नाम अंजली कुमारी(13) पिता मून्ना भगत हैं । पिता ने बताया कि इनके घर के पीछे बाढ़ का पानी जमा है । अंजली घर से निकल कर पिछे गई थी । इसी बीच पैर फिसल जाने के कारण वह गहरी पानी मे लापता हो गई।
थोड़ी देर बाद आस पड़ोस मे अंजली का खोज किया गया लेकिन कोई पता नही चला । घर के पिछे देखने पर कुछ शंका हुआ । इसी के आधार पर पानी मे खोज की गई। खोज करने के दौरान उसका शव पानी से बाहर निकाला गया । ग्रामीणो ने घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दिया ।
अंचल से राजस्व कर्मी अजय कुमार मंडल ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया । सामाज सेवी करण मानस ने घटना पर दुखः जताते हुए मृतक के परिजनो को डांडस जताया । उन्होने जल्द से जल्द सहायता राशि देने का सीओ से मांग किया है । फिलहाल परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है ।