मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या एक गाड़ी घाट में पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने फीता काटकर तीन दिवसीय बिहूला विषहरी पूजा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व बिहुला विषहरी मंदिर गड़ीघाट कमेटी के सदस्यों ने पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान,पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह, उप सरपंच रमेश चंद्र यादव,पूर्व सरपंच परमानंद ठाकुर, समाजसेवी भोला साह,अमित कुमार यादव को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सार्वजनिक बिहुला विषहरी मंदिर गड़ीघाट में माता बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की जा रही हैं। वहीं मालदा जिला के पश्चिम बंगाल के कलाकार के द्वारा तीन रात्रि बिहुला विषहरी का गायन दिखाएंगे। इस पूजा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं और जिसका मन्नत पूरा होता हैं,वे भी पूजा अर्चना करने आते हैं। मिठाई, फल,फूल चढ़ाते हैं।
अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि हर साल विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर तीन रात्रि बिहुला विषहरी पूजा का आयोजन गाड़ीघाट में संपत महतो के आवास पर किया जा रहा हैं । इस पूजा को लेकर कई तरह की दुकान भी लगी हुई हैं। जो की आकर्षण का केंद्र बना हुआ ।
वहीं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भी कमेटी के सदस्यों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य में नीतीश कुमार, अंकित कुमार,रूपेश साह, सौरभ कुमार,नंदू कुमार, रुपेश पासवान,किशन कुमार,निवास कुमार,मोनल कुमार,संजय कुमार,श्रवण कुमार,मुकेश कुमार ठाकुर, राजन महतो आदि उपस्थित रहे।