सालमारी / कटिहार – आगामी आस्था का महा पर्व छठ को लेकर आजमनगर सीओ अजय कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष कुमारी जुली के द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिये। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा की आस्था का इस महा पर्व में छठव्रतीयों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। छठ घाट में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो।
ताके डुबते सुर्य एंव उगते सूर्य को अर्द्ध देने में सुविधा हो। छठ घाट में पानी की गहराई देखते हुए गहरे पानी में बेरिकेट लगाने, नाव की व्यवस्था रखने की सलाह दी गयी।
इस अवसर पर सालमारी कालेज मोर,सालमारी रेलवे गुमटी छठ घाट,ढोलमार, गोरखपुर गोविंदपुर, नारायणपुर,दमदमा बांध ढाला, ताहिरपुर सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न छठ घाटों के संचालक के साथ विचार विमर्श कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। वहीं इस मौके पर छठ घाट पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।