न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मनसाही प्रखंड में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

विश्वकर्मा पूजा का हुआ आयोजन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या आठ सार्वजनिक विश्वकर्मा मंदिर मरंगी में धूमधाम के साथ पूजा पाठ कर पूजा का आयोजन कराया गया।

इस मौके पर सार्वजनिक विश्वकर्मा मंदिर मरंगी के अध्यक्ष सोहन कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्वजों से इस मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही हैं। पहले यहां पर हर वर्ष प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ किया जाता था ।

विगत कई वर्षों से यहां पर विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा संगमरमर का स्थापित किया गया हैं। हर वर्ष कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में 17 सितंबर को धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की जाती हैं एवं भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाता हैं।

इस पूजा में ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहता हैं। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य रोहित कुमार शर्मा,राजेश कुमार शर्मा,आनंद कुमार शर्मा,गोपाल शर्मा,कृष्णा शर्मा,राजू कुमार शर्मा,उत्तम कुमार शर्मा,अनिल कुमार शर्मा, नवल कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment