न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस दबिश से घबड़ाकर मारपीट कांड के प्राथमिकी अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

पोंठिया थाना में दर्ज है मामला

कटिहार – जिले के पोंठिया थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस की लगातार दबिश के कारण प्राथमिकी के मुख्य अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच अभियुक्त के आत्मसमर्पण को पुलिस की कार्रवाई की अहम सफलता माना जा रहा है।
कटिहार पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर 2026 को वादी मिथिलेश यादव (65) निवासी बाकिया डुमर,थाना पोंठिया,जिला कटिहार के लिखित आवेदन पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।

आवेदन में बताया गया था कि 22 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे डीजे पर तेज आवाज में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर विवाद हो गया। इसके बाद नामजद आरोपितों ने अपने पुत्र सुमित यादव एवं संतोष यादव के साथ मिलकर बांस के मुंगरा एवं लोहे की रॉड से हमला कर वादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में पोंठिया थाना कांड संख्या 276/26 दर्ज कर पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई एवं अनुसंधान शुरू किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

पुलिस दबिश के परिणामस्वरूप 2 नवंबर 2026 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मुन्नू कुमार यादव (25) पिता नरेश यादव, निवासी बाकिया डुमर थाना पोंठिया, जिला कटिहार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।

Share this news

Leave a Comment