न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी पहल,पुलिस द्वारा चलाया गया सघन छापेमारी अभियान

पूरे जिले में विशेष समकालीन अभियान जारी


अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी

कटिहार – पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला के शहरी क्षेत्रों सहित सभी थाना क्षेत्रों में विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत जिले के सभी थानों की पुलिस द्वारा अपने -अपने क्षेत्रों में सघन वाहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच, संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी तथा अवैध मादक पदार्थों के संभावित भंडारण एवं तस्करी स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करना तथा नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अभियान का प्रभावी एवं सतत संचालन सुनिश्चित करने तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

कटिहार पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना नजदीकी थाना को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share this news

Leave a Comment